T20 विश्व कप के पहले सुपर-12 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से दर्ज की जीत

By अनुराग गुप्ता | Oct 23, 2021

दुबई। टी20 विश्व कप के पहले सुपर-12 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने मध्यक्रम को संभाला लेकिन वो महज 35 रन बना पाने में ही कामयाब हो पाए। हालांकि मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने अंतिम समय पर मैदान पर टिके रहे। 

ऑस्ट्रेलिया ने की घातक गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने घातक गेंदबाजी की। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों को विकेट मिले।पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल ने ऑलराउंडर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को क्लीन बोल्ड किया।  

इसे भी पढ़ें: T20 विश्व कप के महा मुकाबले में पाक को चित करने के लिये तैयार हैं भारतीय सितारे 

जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। एडम जम्पा ने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। मिशेल स्टार्क हालांकि 32 रन देकर थोड़े महंगे रहे लेकिन दो विकेट चटकाने में सफल रहे।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस