T20 World Cup Final: Pakistan को हराकर England बना विश्व विजेता, इतिहास रचने से चुके बाबर आजम

By अंकित सिंह | Nov 13, 2022

टी20 विश्व कप का नया चैंपियन इंग्लैंड है। इंग्लैंड ने आज फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड दूसरी बार यह खिताब जीतने में कामयाब रहा है। इंग्लैंड के अलावा वेस्टइंडीज की टीम ने दो बार T20 विश्वकप का खिताब जीता है। इंग्लैंड ने 2010 में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर यह खिताब जीता था। इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए इंग्लैंड को 138 रन बनाने थे। इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया। 

बेन स्टोक्स ने ने 49 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 1 छक्के शामिल हैं। मैच के दौरान पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका शाहीन अफरीदी का चोटिल होना भी रहा। शाहीन अफरीदी कैच लेने के चक्कर में चोटिल हुए थे। हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी शानदार और सधी हुई गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को एक वक्त पर बैकफुट पर ला दिया था। बावजूद इसके इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीतने में सफलता हासिल की है। इससे पहले इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप को इतने दबाव में ला दिया कि प्रतिद्वंद्वी टीम रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। इस साल के शुरू में चोट से वापसी करने वाले करन इंग्लैंड के लिये बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल कर बड़े मैच में अपनी काबिलियत साबित की। 

इसे भी पढ़ें: सेमीफाइनल में भारत की हार पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, एक मैच के आधार पर टीम का आकलन ठीक नहीं

वहीं राशिद भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने मध्य के ओवरों में रन गति पर लगाम कसी जिसमें उन्होंने और करन ने मिलकर 25 डॉट गेंद डाली। राशिद ने अपने शानदार प्रयास से फिर दिखाया कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पूरे टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल नहीं कर किस तरह मौका गंवाया। एमसीजी की पिच पर काफी उछाल और तेजी है लेकिन बटलर की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गेंदबाजी जोड़ी (करन और राशिद) ने इसके विपरीत गेंदबाजी की , दोनों ने अपनी गेंदों की रफ्तार कम की। राशिद ने 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की जबकि करन ने 126 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिये रन जोड़ना मुश्किल हो गया। बाबर आजम (28 गेंद में 32 रन) और मोहम्मद रिजवान (14 गेंद में 15 रन) ने सतर्क शुरूआत की जैसा कि वे पिछले एक साल से करते रहे हैं। करन इंग्लैंड के लिये पूरे टूर्नामेंट में सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज रहे हैं, उन्होंने कोण लेती फुल लेंथ पर रिजवान को बोल्ड किया।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।