T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और पाक की होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हुई है। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 168 रन बनाए थे। जीत के लिए इंग्लैंड को 169 रन बनाने थे। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को बिना किसी विकेट खोए हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से दोनों ही सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और जॉस बटलर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 17 में ओवर में ही टीम को जीत दिलवा दी। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। एक भी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका। इंग्लैंड की एकतरफा जीत के बाद टी-20 विश्वकप के दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला हो चुका है। 13 अक्टूबर को टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 

विराट कोहली ने भी 40 गेंद में 50 रन बनाये लेकिन भारतीय पारी का आकर्षण पंड्या रहे जिन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पहले दस ओवर के प्रदर्शन के बाद यह स्कोर मुमकिन नहीं लग रहा था। आखिरी चार ओवर में भारत ने 58 रन बनाये जिसमें चार चौके और पंड्या के पांच छक्के शामिल थे। भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और केएल राहुल (पांच) एक बार फिर बड़े मैच में नाकाम रहे। क्रिस वोक्स ने दूसरे ओवर में अतिरिक्त उछाल के खिलाफ उनकी कमजोरी की कलई खोल दी। भारत अगर 20 रन से पीछे रह गया तो इसके लिये कप्तान रोहित शर्मा जिम्मेदार हैं जिन्होंने 28 गेंद में 27 रन बनाये। पहले दस ओवर में सिर्फ 62 रन बने। सेमीफाइनल में 42 डॉट गेंद यानी सात ओवर में रन नहीं बनना साबित करता है कि टीम किस कदर दबाव में थी। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया