Hasseen Dillruba ने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग गुपचुप रचा ली शादी, Udaipur में हुए निजी समारोह में परिवार और करीबियों के सामने लिए सात फेरे

By एकता | Mar 25, 2024

बॉलीवुड की 'हसीन दिलरुबा' तापसी पन्नू ने अपने कथित बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी ने उदयपुर में एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी की। हालाँकि, इस बात की जोड़े की तरफ से पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन दोनों के करीबी सूत्रों ने न्यूज18 को इस बात की जानकारी दी है। न्यूज18 के मुताबिक, तापसी और मैथियास की शादी शनिवार (23 मार्च) को हुई। दोनों के प्री-वेडिंग समारोह 20 तारीख से शुरू हो गए थे, जो बीती रात शादी के साथ खत्म हुए। बता दें, शादी में तापसी और मैथियास के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Shraddha Kapoor की लेटेस्ट तस्वीरों में फैंस ने की ताका झांक, दिख गया कुछ ऐसा कि चर्चा का मुद्दा बन गयी अभिनेत्री की Love Life

रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी की शादी में उनके दोबारा और थप्पड़ के सह-कलाकार पावेल गुलाटी और खास दोस्त अनुराग कश्यप शामिल हुए। इनके अलावा अभिलाष थपलियाल और बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी, कनिका ढिल्लों और उनके पति हिमांशु शर्मा भी शादी समारोह में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Birthday के अगले ही दिन बीजेपी ने Kangana Ranaut को दिया तोहफा, लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से बनाया उम्मीदवार

बता दें, पावेल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें तापसी की बहन शगुन पन्नू और उनकी चचेरी बहन इवानिया पन्नू भी थीं। अभिलाष थपलियाल और बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी भी तस्वीर का हिस्सा थे। पावेल ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, हमें नहीं पता कि हम कहां हैं!' इसके जवाब में एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बधाई हो कोच।' एक शख्स ने कहा, 'मैथियास की शादी।'

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय