तापसी पन्नू की फिल्म Rashmi Rocket दशहरे के दिन Zee5 पर होगी रिलीज

By रेनू तिवारी | Sep 20, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) आखिरी बार फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) में नजर आयी थी। फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया जहां दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया। अब तापसी पन्नू नये अंदाज में अपनी नयी फिल्म की रिलीज के लिए तैयार है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'रश्मि रॉकेट' 15 अक्टूबर को Zee5 पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म का निर्देशन आकर्ष खुराना ने किया है। फिल्म तापसी के साथ प्रियांशु पेन्युली, अभिषेक बनर्जी और सुप्रिया पाठक भी हैं। तापसी पन्नू स्पोर्ट्स ड्रामा में रश्मि नाम की एक गुजराती एथलीट की भूमिका निभा रही है। 

इसे भी पढ़ें: अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही हैं उर्वशी रौतेला, इंटरव्यू में किया खुलासा 

फिल्म रश्मि रॉकेट की रिलीज डेट

फिल्म रश्मि रॉकेट में अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए तापसी पन्नू ने फिल्म करने से पहले तेज दौड़ने की ट्रेनिंग ली थी। 20 सितंबर को अभिनेत्री ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसका प्रीमियर Zee5 पर 15 अक्टूबर दशहरा पर होगा। तापसी ने रश्मि रॉकेट का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इस रेस में रश्मि के साथ ट्रैक पर और बाहर दौड़ने के लिए तैयार हो जाइए। 15 अक्टूबर 2021 को केवल Zee5 पर टेक ऑफ करने के लिए तैयार इस रश्मि रॉकेट में उसे आपकी आवश्यकता होगी। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा ये चुनौतियों भरी रेस शुरू हो चुकी है और अब रावण दहन पे ही आके रुकेगी। बहुत कुछ नष्ट करना है रश्मि को इस साल।

इसे भी पढ़ें: अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही हैं उर्वशी रौतेला, इंटरव्यू में किया खुलासा 

तापसी पन्नू रश्मि रॉकेट में रश्मि नाम की एथलीट की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में जहां प्रियांशु पेन्युली उनके पति की भूमिका में हैं, वहीं सुप्रिया पाठक तापसी की मां की भूमिका में हैं।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड