तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' को एशियन फिल्म अवार्ड्स में मिला दो कैटेगरी में नोमिनेशन

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2020

सोशल मीडिया पर काफी दिनों से ट्रोल हहोने के बाद निर्देशक अनुभव सिंहा और तापसी पन्नू के लिए एक अच्छी खबर आयी है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' तो प्रतिष्ठित एशियन फिल्म अवार्ड्स 2020 में दो नामांकन मिले हैं। थप्पड़ को पहला नामांकन सर्वश्रेष्ठ फिल्म और दूसरा सर्वश्रेष्ठ संपादन में मिला है। फिल्म थप्पड़ अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी थी। फिल्म को भारत में भी काफी तारीफे मिली थी। नारी के अधिकार और आत्मसम्मान पर आधिरित फिल्म को  अब अंटरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए नोमिनेट किया गया है। इस बात की जानकारी निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।  थप्पड़ वास्तव में एशियन फिल्म अवार्ड्स 2020 में बहुत अच्छी कंपनी में है, सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में, थप्पड़ को केई इशीकावा, यू लॉन्ग, माई सन विथ वैंग श्याओशुई, ए सन बाय चुंग मोंग-होंग द्वारा यूनिवर्स के साथ नामांकित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने शेयर की करीना की बचपन की फोटो, दोनों बहनों में दिखा बेशुमार प्यार

ट्विटर पर अनुभव सिन्हा के लिए बधाई संदेश डाले जा रहे हैं। रीमा कागती ने लिखा, "बधाई हो इस  के साथ आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं," जबकि डॉली किट्टी और वो चैमक्ते सितारे-निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, "बहुत बढ़िया! बधाई!

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल