थप्पड़ के बाद तापसी पन्नू ने साइन की क्राइम थ्रिलर फिल्म, जानें फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल

By रेनू तिवारी | May 02, 2020

जाने-माने फिल्म निर्देशक राहुल ढोलक‍िया ने साल 2019 में महिला केंद्रित एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म के लिए कृति सेनन के डायरेक्टर ने बतौर लीड एक्ट्रेस चुना था। फिल्म की 2019 में कृति सेनन के पास कई हाउसफुल 4,पानीपत जैसी कई बड़ी फिल्में थी जिसके वजह से आखिर में डेट न दे पाने के कारण उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया। कृति सेनन के फिल्म छोड़ने के बाद मानों फिल्म ठंड़े बस्ते में चली गई। 

अब साल 2020 में फिल्म को लेकर एक नई अपडेट आई है कि फिल्म के लिए एक नया चेहरा मिल गया हैं। ताजा रिपोर्ट की माने ते बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्म को साइन साइन कर लिया है। खबरों के अनुसार राहुल ने कृति के फिल्म को छोड़ने के बाद सारा अली खान को अप्रोज किया था लेकिन सारा ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया । फिल्म के लिए निर्देशक ऐसा चेहरा चाहते थे जिसे लोग पसंग करते हो। पिछले साथ राहुत ने फिल्म बदला में तापसी के साथ काम किया था। इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। राहुल ने तापसी को फिल्म के लिए अप्रोच किया था। 

इसे भी पढ़ें: पति ऋषि कपूर की यादों में डूबी नीतू! इमोशनल पोस्ट में लिखा- हमारी कहानी का अंत...

फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के बाद तापसी ने फिल्म को साइन कर दिया है। फिल्म की कहानी क्राइम थ्र‍िलर पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी क्योंकि अभी तापसी अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। आपको बता दें कि हाल ही में तापसी फिल्म थप्पड़ में नजर आयी थी जिसके काफी अच्छे रिव्यू मिले थे।

प्रमुख खबरें

National Unity Day: विविधता में एकता और अखंडता को मजबूत करने 31 October को मनाया जा रहा Rashtriya Ekta Diwas

Halloween पर कद्दू से बनाएं Creamy Pumpkin Soup और पाई, ये रहीं 3 रेसिपी

ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट को तीन पाइरो वाल्व खुले रखकर क्यों किया प्रक्षेपित, प्रमुख ने दी जानकारी

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन