महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

वरुण धवन ने "जजमेंटल है क्या" के ट्रेलर की तारीफ में किया ट्वीट 

'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफ़िस पर कर रही है लगातार धमाकेदार प्रदर्शन

शाहिद कपूर की फ़िल्म 'कबीर सिंह' इस वक़्त बॉक्स ऑफ़िस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज़ के 13 दिनों में फ़िल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। जानकर मान रहे हैं कि अगर यही रफ़्तार जारी रही तो कबीर सिंह विक्की कौशल की फ़िल्म 'उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है, जो 2019 की अब तक की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। जनवरी में रिलीज़ हुई 'उरी' ने लगभग ₹245 करोड़ का कलेक्शन किया था। 


अपने गानों को लेकर फिर विवादों में फंसे 

मशहूर पंजाबी सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने एक गाने को लेकर विवादों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोलो वीडियो सॉन्ग मखना से कमबैक किया था। इस गाने में महिलाओं के खिलाफ अश्लील बोल की वजह से पंजाब महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। आयोग ने गाने पर बैन लगाने की मांग की है। इस मामले में हनी सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस बारे में कहा कि ‘हनी सिंह के मखना गाने में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

अक्षय कुमार का बोटल कैप चैलेंज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट कलाकारों में से एक माने जाते हैं। फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए भी अक्षय को जाना जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चैलेंज चल रहा है, जिसको नाम दिया गया है ‘बोटल कैप चैलेंज’। फिटनेस से जुड़ा चैलेंज हो और भला अक्षय इसे पूरा ना करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। लिहाजा बुधवार को खिलाड़ी कुमार ने चैलेंज पूरा कर इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर कर दिया है। 

मिथाली राज की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू 

बड़े पर्दे पर कई मेल क्रिकेटर की बायोपिक आने के बाद अब इंडिया की महिला क्रिकेटर मिथाली राज की बायोपिक बनने जा रही है। मिथाली राज ने वनडे इंटरनेशनल मैच में 6000 रन बनाए। इस प्रोजेक्ट को दो साल पहले ही फाइनल कर लिया गया था और अब इसमें मिथाली राज के किरदार में एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेने की बात चल रही है। मिथाली राज ने काफी लंबे वक्त तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की है और सबसे सफल कप्तान भी हैं। फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। तापसी पन्नू ने इस बायोपिक के बारे में कहा कि अगर मुझे यह फिल्म ऑफर करते हैं तो मुझे खुशी होगी। मैं सच में खेल से जुड़ी बायोपिक करना चाहती हूं।

ऋतिक रोशन ने बिहारी गाने में लगाए ठुमके

ऋतिक रोशन जल्द ही विकास बहल की फिल्म सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। इसमें ये एक्टर बिहार के गणितज्ञ और सुपर 30 कोचिंग सेंटर के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे। ट्रेलर में ऋतिक रोशन का बिहारी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। इसी अंदाज के साथ इस एक्टर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें ये पवन सिंह  के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये ‘तू लगावे लू जब लिपस्टिक‘ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके ऑनस्क्रीन स्टूडेंट्स भी साथ में थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी जमकर मस्ती और बेफ्रिक होकर डांस करते दिख रहे हैं। एक्टर का ये अंदाज आपने शायद ही पहले देखा होगा। इसमें ऋतिक ने हाफ स्लीव टी-शर्ट, डेनिम और कैप पहने हुए हैं। गाने पर ऋतिक के कई बेहतरीन डांस मूव्स भी नजर आए हैं। 

 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी