RCB के बिकने पर विजय माल्या का रिएक्शन, कहा-तब हंसे थे लोग, आज देखिए कीमत...

By Kusum | Mar 26, 2026

आरसीबी के रिकॉर्ड कीमत पर बिक्री के बाद भगोड़े विजय माल्या ने अपने आलोचकों पर तंज कसा है। आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या के इस निवेश को कभी वैनिटी प्रोजेक्ट कहकर मजाक उड़ाया गया था। विजय माल्या ने उन मजाक उड़ाने वालों को याद दिलाते हुए कहा कि वही पागलपन आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दुनिया की सबसे कीमती फ्रेंचाइजी में बदल चुका है। 

विजय माल्या ने लिखा कि, मैं उन्हें सबसे कीमती आईपीएल फ्रेंचाइजी बनने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनकी सफलता की कामना करता हूं। साल 2008 में जब मैंने 450 करोड़ रुपये में ये  फ्रेंचाइजी खरीदी थी तब ज्यादातर लोगों ने मेरा मखौल उड़ाया था। उन्होंने मेरे इस निवेश की आलोचना करते हुए इसे महज दिखावा बताया था। 

माल्या ने लिखा कि, मेरी उन तमाम पागलपन के पीछे आरसीबी को बड़ा ब्रांड बनाना था और इसलिए मैंने इस फ्रेंचाइजी का नाम आरसीबी रखा था। ये देखकर बहुत संतोष होता है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16 हजार पांच सौ करोड़ रुपये का हो गया है। आरसीबी हमेरा मेरे डीएनए का एक हिस्सा रहेगी, जिसमें कुछ ऐसी यादें शामिल हैं जिन्हें कभी मिटाया नहीं जा सकता। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस