जमात के कोरोना संक्रमित तीन लोग दिल्ली से हिमाचल तक बस से गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तबलीगी जमात के तीन सदस्यों ने दिल्ली से सोलन जिल के नालागढ़ पहुंचने के लिए 18 मार्च को दो बसों में यात्रा की थी। बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि वे एचपी 93 0564 (दिल्ली-नालागढ़) और एचपी 12 0446 (दिल्ली-हमीरपुर वाया बद्दी-नालागढ़-बिलासपुर) बसों में नालागढ़ आए थे। एसपी ने इस बस में यात्रा करने वाले यात्रियों से सामने आने और अपने-अपने जिलों में कोविड-19 की जांच कराने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली-नालागढ़ बस 18 मार्च को दिल्ली से सुबह साढ़े सात बजे चली थी और शाम चार बजे नालागढ़ पहुंची थी। उत्तर प्रदेश के तीन जमाती नालागढ़ की एक मस्जिद में छिपे थे। पहचान होने के बाद उन्हें पृथक रखा गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें रविवार को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर