तबरेज अंसारी की हत्या के आरोपी पप्पू मंडल की जमानत याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा की गयी हत्या के मामले के एक आरोपी पप्पू मंडल की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। झारखंड के सरायकेला में अंसारी की हत्या के मामले में आरोपी पप्पू मंडल को उच्च न्यायालय से उस समय बड़ा झटका लगा जब न्यायमूर्ति आर मुखोपाध्याय की पीठ ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

पप्पू मंडल जून 2019 से ही जेल में है और उसकी ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। उसपर सरायकेला-खरसावां में अंसारी की भीड़ द्वारा की गयी हत्या में शामिल होने का आरोप है। अंसारी की पत्नी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग