ताई जु ने सिंधू को हराकर बेंगलुरू रैप्टर्स को पीबीएल में पहली जीत दिलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

हैदराबाद। विश्व की नंबर दो ताइ जु यिंग ने विश्व चैंपियन पी वी सिंधू को हराया जिससे बेंगलुरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में शुक्रवार को यहां हैदराबाद हंटर्स पर जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन रैप्टर्स की तीन हार के बाद यह इस सत्र में पहली जीत है। 

सभी की निगाहें ताई जु और सिंधू के मैच पर लगी थी। सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पायी और ताई जु ने आखिर में यह मैच 11-15, 15-13, 15-9 से अपने नाम किया। हैदराबाद का ट्रंप मैच सौरभ वर्मा ने खेला लेकिन ब्राइस लेवरडेज ने उन्हें 15-12, 10-15, 15-6 से हरा दिया। इससे पहले चान पेंग सून और रियान अयूंग सापुत्रो ने जीत दर्ज करके बेंगलुरू को विजयी शुरुआत दिलायी थी। 

इसे भी देखें- पीवी सिंधू का ऐतिहासिक गोल्ड, विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत