समय पर पुलिस कार्रवाई से बच सकती थी दर्जी की जान, हत्या आतंकी कृत्य : असदुद्दीन ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

भोपाल। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी की हत्या के लिये पुलिस को जिम्मेदार करार देते हुये एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पुलिस अगर समय पर कार्रवाई करती तो दर्जी की जान बच सकती थी। इसके साथ ही उन्होंने इस कृत्य को आतंकी वादात बताया। ओवैसी ने उदयपुर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के साथ-साथ पहलू खान, मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद भट्टा शेख की हत्याओं को भी ‘‘आतंक के कार्य’’करार दिया। उन्होंने कन्हैयालाल की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस को दोषी ठहराते हुए कहा कि दर्जी की शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें: बागी विधायक गुवाहाटी के होटल से निकलकर गोवा के लिए हुए रवाना, एकनाथ शिंदे ने एयरपोर्ट पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल की हत्या और पिछली घटनाएं जिनमें पहलू खान, मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद भट्टा की हत्या जैसे ‘‘ बर्बर कृत्य के वीडियो’ शूट किए गए थे, सभी आतंक के कार्य थे और यह दर्शाते हैं कि समाज में कट्टरता बढ़ रही है। एक वीडियो में कन्हैयालाल के हत्यारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई धमकियों के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, ‘‘ यह निंदनीय है। मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। मोदी के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें धमकी दी जाए।’’ एआईएमआईएम नेता ने अपनी मांग दोहराई कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया