एहसान फरामोश निकला ताइवान! पहले ली मदद, फिर दिया भारत को धोखा

By अभिनय आकाश | May 23, 2026

जिस ताइवान को भारत ने हमेशा चीन के दबाव के खिलाफ डिप्लोमेटिक सपोर्ट दिया। आज उसी ताइवान में आपको बता दें कि भारतीयों के खिलाफ पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में भारत का झंडा उल्टा दिखाया गया। एक भारतीय आदमी को पगड़ी में दिखाया गया और इतना ही नहीं बड़े अक्षरों में लिखा गया इंडियंस डोंट कम हियर। यानी अब इंडियंस के खिलाफ भारतीयों के खिलाफ नफरत ताइवान में साफ नजर आ रही है और यह सीधा चुनावी मुद्दा यहां पर बन गया है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या ताइवान भी अब भारत विरोधी राजनीति से वोट बटोरना चाहता है क्योंकि यह कोई आइसोलेटेड घटना नहीं है। साल 2023 में भी ताइवान में भारतीय वर्कर्स के खिलाफ प्रोटेस्ट हुए। सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया गया। इंडियंस डोंट कम हियर। यह सब तब हुआ जब ताइवान खुद भारत से 1 लाख स्किल्ड वर्कर्स बुलाने की तैयारी कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: मोदी के सामने बदतमीजी करने वाली पत्रकार के साथ हुआ बड़ा खेल! क्या मिली सवाल पूछने की सजा?

ताइवान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जोसेफ व्यू ने खुद इस कैंपेन की आलोचना की। उन्होंने यह कहा कि कुछ लोकल नेता सिर्फ अटेंशन पाने के लिए यह सब कुछ कर रहे हैं। लेकिन सवाल अब भी यह है कि अगर सरकार गंभीर है तो फिर बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं और क्यों हो रही है? याद कीजिए कुछ समय पहले ताइवान के एक मंत्री ने यह कहा था कि उन्हें भारत से खासतौर पर नॉर्थ ईस्ट इंडियन वर्कर्स चाहिए क्योंकि उनका स्किन कलर ताइवानी लोगों जैसा है। सोचिए 2026 में भी इंसानों के स्किन कलर के आधार पर उन्हें जज किया जा रहा है और यही सबसे खतरनाक बात है क्योंकि ऑनलाइन शुरू हुई नफरत धीरे-धीरे रियल लाइफ में उतरने लगती है।

प्रमुख खबरें

Relationship में बहस के दौरान न करें ये गलतियां, वरना कमजोर हो सकता है रिश्ता

Rajnath Singh का युवाओं से आह्वान: Atmanirbhar Bharat के लिए इससे बेहतर समय नहीं

Yes Milord: निदा खान को बेल देने के पीछे कोर्ट ने श्री कृष्ण का क्यों दिया हवाला, लोग हैरान!

Punjab Congress में सियासी भूचाल, Bhupesh Baghel की बैठक से पहले Randhawa का चौंकाने वाला बयान