तजाकिस्तान के गायक Abdu Rozik भारतीयों को बना रहे हैं अपना दीवाना, लेकर आने वाले हैं हिंदी गानों की एल्बम

By रेनू तिवारी | Feb 04, 2023

बिग बॉस 16 से भारतीय लोगों के दिल में बसने वाले अब्दु रोजिक, बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद से काफी एंजोय कर रहे हैं। अपने कुछ म्यूजिक सॉन्ग को लेकर उन्हें समय से पहले ही घर से बाहर निकलना पड़ा था। अब्दु रोज़िक एक लोकप्रिय ताजिक गायक, संगीतकार, ब्लॉगर और बॉक्सर हैं। उनके कुछ ताजिक गीत बहुत प्रसिद्ध हैं "ओह दिल ज़ोर" (2019), "चाकी चाकी बोरोन" (2020), और "मोदर" (2021)।

इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi Viral Pics । लाल रंग की डीप नेक ड्रेस पहनकर अभिनेत्री ने कराया फोटोशूट, बार-बार तस्वीरें देखने पर मजबूर हुए फैंस

अब्दु रोज़िक का पालन-पोषण उनके माता-पिता दोनों ने किया। अब्दु रोज़िक यूट्यूब पर एक चैनल चलाते है जहाँ वह अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी चीजों को शेयर करते हैं। उन्होंने अपने चैनल पर कई बातों का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब भी मुझे तनाव होता था, मैं खुद को अच्छा महसूस करवाने के लिए गाने सुनता हूं।  अब्दु ने बच्चों और बौने खिलाड़ियों के साथ कुछ एमएमए लड़ाइयों में भी भाग लिया है। फिर उनका रूसी टिकटॉकर और MMA फाइटर हस्बुल्ला से झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच यह लड़ाई जग जाहिर हैं। 

बिग बॉस के घर में आकर अब्दु ने भारतीय लोगों को प्रभावित किया। बिग बॉस 16 के सबसे चहेते प्रतियोगी अब्दु ही थे। अब घर से बाहर निकलने वाले कई हिंदी गाने भी अब्दु गाने वाले हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा