UP में महिला सुरक्षा की स्थिति हो चुकी है खराब, प्रियंका ने राज्यपाल से संज्ञान लेने का किया आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति को लेकर बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आग्रह किया कि वह इस पर संज्ञान लें। प्रियंका ने लखीमपुर में एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी। उसकी बलात्कार कर नृशंस तरीके से हत्या हो गई।’’ 

इसे भी पढ़ें: UP में पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या: योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी 

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि आशा है आप इसकी गंभीरता समझेंगी और संज्ञान में लेंगी।

प्रमुख खबरें

JDS Leader Revanna ने यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की

Apple ने भारत में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की : CEO Tim Cook

Delhi में लोकसभा चुनाव प्रचार में समन्वय बढ़ाने के लिए आप-कांग्रेस ने बनाई समिति

अभिव्यक्ति की आजादी, जनसुरक्षा के बीच संतुलन होना चाहिए: अमेरिकी विवि में प्रदर्शन पर भारत