कंगना रनौत के यह साड़ी लुक्स आप भी कर सकती हैं रिक्रिएट

By मिताली जैन | Sep 12, 2021

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत इन दिनों थलाइवी फिल्म की प्रमोशन में जुटी है। अपनी फिल्म की प्रमोशन के साथ−साथ वह फैशन के भी नए गोल्स सेट कर रही हैं। इन दिनों वह अपने एथनिक वियर लुक को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। खासतौर से, अगर किसी खास फंक्शन के लिए आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप कंगना रनौत के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको कंगना रनौत के कुछ एथनिक वियर लुक्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं−

 

 

अगर आप प्रिंट ऑन प्रिंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कंगना रनौत की तरह पोल्का डॉट साड़ी को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। इस लुक में कंगना ने ब्राउन कलर की पोल्का डॉट साड़ी के साथ फलोरल प्रिंट फुल स्लीव्स ब्लाउज को पेयर किया है। इस हाईनेक ब्लाउज और ब्राउन शेड लिपस्टिक में कंगना रनौत बेहद की स्टनिंग लग रही हैं। वहीं एसेसरीज में उन्होंने स्टाइलिश झूमके कैरी किए हैं। 

येलो कलर साड़ी

 

 

अगर आप किसी फेस्टिव सीजन के लिए साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप कंगना रनौत की तरह येलो कलर साड़ी को पहन सकती हैं। कंगना ने इस साड़ी के साथ वी नेक मैचिंग ब्लाउज को पेयर किया है। लाइट मेकअप में कंगना बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। मैचिंग चोकर और हैवी झूमकों के साथ उन्होंने अपने लुक को एसेसराइज किया है। वहीं, हेयर्स में उन्होंने फूलों का इस्तेमाल किया है, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के इन ब्लाउज डिजाइन्स से आईडियाज लेकर क्रिएट करें स्टेटमेंट लुक

ग्रीन कलर साड़ी

 

 

इस लुक में कंगना ने ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी पहनी है, लेकिन फिर भी इसमें उनका लुक बेहद खास लग रहा है। इस प्लेन ग्रीन कलर साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर है। वहीं कंगना ने अपनी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। एसेसरीज को कंगना ने बेहद मिनिमल रखा है और हेयर्स को ओपन पफ लुक दिया है। कंगना अपने लुक को उन्होंने नो मेकअप लुक से कंप्लीट किया है।

ऑरेंज कलर साड़ी

 

 

इस लुक में कंगना ने ऑरेंज कलर की प्लेन साड़ी को स्टाइल किया है, जिसके साथ गोल्डन व रेड कलर को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल किया गया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कंगना ने चोकर कैरी किया है। वहीं, हेयर्स में उन्होंने बन बनाया है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

भ्रष्टाचार जांच के बीच देश छोड़ US भागे Flavio Bolsonaro, बोले Lula- कुछ छिपा रहे हैं

Jamia Millia Islamia में छात्र संघ चुनाव पर गतिरोध, 17वें दिन भी धरना जारी

कर्नाटक MLC चुनाव में Congress को झटका, JD(S) और BJP ने शिक्षक व स्नातक की सभी सीटें जीतीं

Asian Champions Trophy में Team India ने Bangladesh को 13-0 से रौंदकर किया जीत से आगाज