Fashion Trend: विद्या बालन के साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, आप भी बनेंगी हर महफिल की जान

By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर साड़ी में नजर आती हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीतती आई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है, लेकिन आपको किस तरह की साड़ी अपने वार्डरोब में शामिल करनी चाहिए, जिससे कि आप स्टाइलिश लुक पा सकें। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विद्या बालन की साड़ी का खूबसूरत कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 

आजकल की लड़कियों व महिलाओं को फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी बेहद पसंद आती हैं। विद्या बालन भी इस पीले रंग की फ्लोरल साड़ी में कमाल की नजर आ रही हैं। पीले रंग की फ्लोरल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने पर्पल ब्लाउज पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: Summer Makeup Tips: समर सीजन में परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

गुलाबी बनारसी साड़ी

इस तरह की गुलाबी बनारसी साड़ी में विद्या बालन बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस के इस लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी करें।

टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी

टाई एंड डाई प्रिंट महिलाओं को खासा पसंद आता है। आप चाहें तो मार्केट से इसमें अपनी पसंद के हिसाब से रंग भरवा सकती हैं। इस तरह की साड़ी को पहनने से आपको काफी प्यारा लुक मिलेगा।

हैंडलूम की साड़ी

इस हैंडलूम की साड़ी में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ खूबसूरत ब्लाउज पहना है और साथ में ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

लहरिया साड़ी

विद्या बालन इस मल्टी कलर की लहरिया साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में आप भी इस तरह की साड़ी को कैरी कर सकती हैं। इस लुक के साथ बालों में स्लीक स्टाइल बना सकती हैं।

प्रमुख खबरें

IRDAI Distribution Reforms | बीमा खरीदना होगा आसान और सुरक्षित! IRDAI ने बनाए नए नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

CEC और EC चयन पैनल में LoP की मौजूदगी महज दिखावा, Supreme Court में बोले Justice Datta

Sam Altman और Dario Amodei की UN से अपील, AI के विकास पर बने वैश्विक सुरक्षा नियम

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर Rahul Gandhi ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा