क्या यूक्रेन में होगा तख्तापलट ! व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से बोले- मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकें

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

कीव। यूक्रेन पर रूसी सैनिकों का हमला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से सत्ता को अपने हाथों में लेने का आह्वान किया। रूस एक तरफ यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना से सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए कह रहा है। बता दें कि रूसी सैनिक राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं। इसके कई साक्ष्य सामने आए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य कीव में राष्ट्रपति के मुख्यालय से लगभग 800 मीटर दूर धमाकों की आवाज सुनी गई है। कीव में द्निप्रो नदी के पूर्वी हिस्से में स्थित बहुमंजिला इमारत भी गोलाबारी के चलते क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि कीव में यूक्रेनी सैनिक बख्तरबंद वाहनों में चौकसी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से भारतीयों की वापसी का प्लान तैयार ! रोमानिया और हंगरी के उड़ान भरेगा विमान: सूत्र 

1000 रूसी सैनिक मारे गए 

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हमारी सेना ने अब तक रूस के तकरीबन 1000 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जानकारी दी थी कि अब तक 10 सैनिक समेत 137 लोग मारे गए हैं।

प्रमुख खबरें

Kohli-Gambhir विवाद सिर्फ अफवाह! Batting Coach Sitanshu Kotak ने तोड़ी चुप्पी

अगर हारते तो बहुत बुरा लगता: भारत के खिलाफ नाबाद 99 रनों की पारी पर बोले Joe Root

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 1324 करोड़ रुपये हुआ

अहम मुद्दों पर जवाबदेही से भाग रही है सरकार: Monsoon Session से पहले Gaurav Gogoi का आरोप