Congress से बदला लेने के लिए हरियाणा में AAP ने उतारे उम्मीदवार, प्रदेश में खाता भी नहीं खुलने पर स्वाति मालीवाल ने कसा तंज

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह राज्य की 90 में से 47 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 38 सीट पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी को हरियाणा में निराशा हाथ लगी है। अब पूरे मामले को लेकर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तंज कसा है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि सिर्फ़ कांग्रेस से बदला लेने के लिए हरियाणा में उतरे। मुझपे बीजेपी एजेंट होने के झूठे आरोप लगाए, ख़ुद आज इंडिया अलायन्स से ग़द्दारी करके कांग्रेस की वोट काट रहे हैं! सब छोड़ो, विनेश फोगाट तक को हराने के लिए प्रत्याशी उतारा। 

इसे भी पढ़ें: मेरे लिए मोनिका बेदी, हेमा मालिनी, राधे मां सभी 'देवियां' हैं, मोनिका ने कोई अपराध नहीं कियाः आचार्य प्रमोद कृष्णम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा के चुनाव नतीजे अद्यतन करने में ‘विलंब’ को लेकर कांग्रेस की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद उस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी राज्य चुनावों में अपनी आसन्न हार के लिए बहाने बनाने का प्रयास कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी ने यह विश्वास भी जताया कि वह हरियाणा में ऐतिहासिक विजय हासिल कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का इतिहास रचने जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य