Makeup Tips: मेकअप करते समय स्किन टोन का रखें खास ख्याल, वरना अजीब लगेगा चेहरा

By अनन्या मिश्रा | Jun 23, 2023

हर लड़की की जिंदगी में मेकअप काफी अहम जगह रखता है। महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए करती हैं। लेकिन कई बार मेकअप करने के कुछ समय बाद से चेहरा अजीब सा या खराब लगने लगता है। बता दें कि इसके पीछे की वजह मेकअप का सही न होना है। गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपका चेहरा अजीब दिख सकता है। आपने भी नोटिस किया होगा कि मेकअप करने के बाद चेहरे के आसपास की स्किन अजीब सी नजर आती है। कई बार स्किन का कलर भी अलग लगने लगता है।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: शॉर्ट ड्रेस में दिखना है क्लासी और कंफर्टेबल तो फॉलो करें ये टिप्स, इन बातों का रखें खास ख्याल

कलर करेक्टर 

आजकल डार्क सर्कल की समस्या आम है। हर किसी के चेहरे पर डार्क सर्कल देखने को मिलता है। ऐसे में आपको सबसे पहले दाग-धब्बों के निशान के हिसाब से कलर करेक्टर चुनना चाहिए। अगर आप गलत कलर करेक्टर का इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपके पूरे मेकअप को खराब कर सकता है।

कंसीलर

अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलिए कंसीलर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके स्किन कलर से मैच खाता हो। वैसे आप एक डार्क कलर टोन का कंसीलर भी चुन सकती हैं। 

कॉम्पैक्ट पाउडर

मेकअप के दौरान कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करने से मेकअप को परफेक्ट टेक्सचर मिलता है। हालांकि फेस पर कॉम्पैक्ट लगाने के दौरान इसकी मात्रा पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है।

स्किन टोन का रखें ध्यान

ऊपर बताए गए मेकअप प्रोडक्ट को खरीदते समय एक बात का ध्यान रखना काफी जरूरी है। बता दें कि यह सभी मेकअप प्रोडक्ट आपकी स्किन टोन से मैच होनी चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो यह आपको खूबसूरत बनाने के बजाय आपके लुक को बिगाड़ने का काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

2029 तक ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी सरकार, Amit Shah ने ANTF सम्मेलन में तय की समय-सीमा

सपा कार्यालय पर Akhilesh Yadav का नया पोस्टर, हनुमान जी से आशीर्वाद लेते दिखे

जयपुर अग्निकांड: Rajasthan Human Rights Commission ने नगर निगम और प्रशासन से मांगा ब्योरा

जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन