Shopping Tips: ऑनलाइन ब्लाउज खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, बर्बाद हो सकता है पैसा

By अनन्या मिश्रा | Jul 07, 2023

आजकल लोग बाजार जाकर घंटों शॉपिंग में वक्त बर्बाद नहीं करते हैं। क्योंकि मार्केट में मनपंसद चीज लेने के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान का चक्कर लगाना पड़ता है। इसमें लोग परेशान भी होते हैं और उनका समय भी बर्बाद होता है। ऐसे में मार्केट जाकर खरीददारी करने से ज्यादा अच्छा लोग घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। घर के सामान से लेकर पार्टी या फंक्शन के लिए आउटफिट तक आसानी से ऑनलाइन मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Trending Necklace: एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में दिखना है क्लासी, तो ये नेकपीस करें कैरी, मिलेगा परफेक्ट लुक

वहीं साड़ी और लहंगे के साथ वाले ब्लाउज काफी महंगे होते हैं और कई बार इनकी फिटिंग और क्वालिटी भी अच्छी नहीं होती है। ऐसे में यह आपके लुक को बर्बाद कर देते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिए परफेक्ट रेडीमेड ब्लाउज खरीद सकती हैं। यह आपके लुक को भी खराब नहीं करेंगे।

जरूर देखें साइज

अगर आप भी ऑनलाइन ब्लाउज लेना चाहती हैं तो सबसे पहले टेलर के पास जाकर अपना सही साइज जान लें। क्योंकि अगर आपको अपना साइज नहीं पता होगा तो आप फिटिंग का ब्लाउज नहीं ले पाएंगी। जिसके चलते आखिरी समय में आपको इसकी फिटिंग करवानी होगी या इसे बदलवाना पड़ सकता है।

हल्के वर्क को दें प्राथमिकता

अगर आप भी ऑनलाइन ब्लाउज खरीदने की सोच रही हैं तो इस दौरान हल्के वर्क को प्राथमिकता हैं। कई बार ऑनलाइन में जो चीज जैसी दिखती है, असल में वह वैसी नहीं निकलती है। ऐसे में आपको अगर हैवी वर्क वाला ब्लाउज चाहिए तो आप उसे बाजार से खरीदें।

फैब्रिक का रखें खास ध्यान

रेडीमेड ऑनलाइन ब्लाउज खरीदने के दौरान उसके फैब्रिक पर जरूर ध्यान दें। जब भी आप कोई कपड़ा ऑनलाइन खरीदती हैं, तो उसकी सारी डिटेल लिखी होती है। ऐसे में आप मौसम के हिसाब से फैब्रिक चुनें।

पैड की क्वालिटी

ऑनलाइन रेडीमेड ब्लाउज खरीदने के दौरान दी गई डिटेल्स में यह जरूर पढ़ लें कि उसमें किस तरह का पैड लगा हुआ है। आपको प्रोडक्ट की सारी जानकारी वहीं पर लिखी मिल जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Milan समेत यूरोप के शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन, इटली में 500 सैनिक तैनात

Iran पर हमले की संभावना से Donald Trump का इनकार नहीं, समझौते का भी दिया विकल्प

Manipur में शांति बहाली के लिए बनेगी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों वाली Committee: CM Khemchand Singh

Kim Jong Un पहुंचे China, सीमा पर बने New Yalu River Bridge का किया उद्घाटन