वन क्षेत्र में वन्यजीवों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को अधिकारियों को वन क्षेत्र में वन्यजीवों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निवास पर वन विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने अभ्यारण्य घूमने आने वाले पर्यटकों को भी वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा। गहलोत ने राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में लव-कुश वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर का मुद्दा गंभीर, लेकिन उस पर कोई बात नहीं करना चाहता: हिना रब्बानी खार

उन्होंने कहा कि वाटिकाओं में वन एवं वन्यजीवों से संबंधित ऐसे मॉडल स्थापित करें, जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सकें। मुख्यमंत्री ने विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सभी घोषणाओं को समय पर सुनियोजित तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि विभाग द्वारा बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजद थे।

प्रमुख खबरें

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व