मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश युवाओं को नशे की लत लगाने वालों पर करें सख्त कार्यवाही

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में युवा वर्ग को नशे की दुनिया में ले जाने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरूवार को मंत्रालय में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर विभिन्न तरह के नशीले पदार्थों की आपूर्ति का कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी उन्हें विभिन्न स्त्रोतों के साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज ही दैनिक समाचार पत्रों में इस आशय के समाचार देखने से उनके संज्ञान में कुछ तथ्य आए हैं। प्रदेश में स्पेशल टीम गठित कर इस अनैतिक कारोबार और नशे की लत बढ़ाने के कार्य को रोका जाए।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा