योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों से अपील, बोले- लॉकडाउन को गंभीरता से लें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि लोग घरों के अंदर रहे और स्वयं एवं अपने परिवार को बचाएं। योगी ने ट्वीट किया कि आप सब से पुनः अपील है कि लॉकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं। उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें। सतर्क रहें, जागरूक रहें। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में तीन दिनों के लिये लॉकडाउन घोषित किया है। 

मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा था कि प्रदेश के लोगों ने जनता कर्फ्यू में सराहनीय योगदान किया है और यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। ऐसे 16 जिलों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है जहां कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या किसी को पृथक किया गया है। उन्होंने बताया कि इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, पीलीभीत और सहारनपुर शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा