पुतिन, शेख हसीना, इमरान खान का नाम लेकर केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- सारी जिंदगी भी मुझे जेल में रखें, तो भी...

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया है कि कथित शराब नीति घोटाले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जालंधर में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पीएम कह रहे हैं कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया? केजरीवाल इस बात पर जोर दे रहे हैं कि हालिया साक्षात्कार में पीएम मोदी की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामला निराधार था, क्योंकि इसमें शामिल कथित धन की कोई वसूली नहीं की गई थी। 

इसे भी पढ़ें: Chandigarh Lok Sabha सीट पर BJP जीत को लेकर आश्वस्त, 'इंडिया गठबंधन' पर बोला हमला

केजरीवाल ने कहा कि जैसे रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विपक्ष को जेल में डाल दिया या मरवा दिया और फिर चुनाव कराए। इससे उन्हें 87 फीसदी वोट मिल गए। बांग्लादेश में शेख हसीना ने विपक्ष को जेल में डाल दिया, फिर चुनाव कराए और जीत गईं। पाकिस्तान में इमरान खान को जेल में डाल दिया। उस की पार्टी छीन ली, सिंबल छीन लिया और फिर वहां चुनाव कराए। यहां इन्होंने चुनाव डिक्लेयर होने के बाद मुझे जेल में डाल दिया। केजरीवाल ने कहा कि सारी जिंदगी मुझे जेल में रखेंगे तो भी मुझे कोई गिला शिकवा नहीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर बाहर हैं, जिससे उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने की अनुमति मिल गई है। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को 2 जून को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है। अपने आत्मसमर्पण से पहले, केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चिकित्सा आधार पर अपनी अंतरिम जमानत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की याचिका दायर की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने बुधवार को इस मामले पर तत्काल सुनवाई के अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 

प्रमुख खबरें

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

Messi vs Ronaldo की ऐतिहासिक बहस, आंकड़ों के चक्रव्यूह में कौन है International Football का असली किंग?

Karan Singh ने की Himalayan Authority के गठन की मांग

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 15 साल बाद रोहणी नक्षत्र में मनेगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव