By Prabhasakshi News Desk | Dec 06, 2024
मुंबई । भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने निजी प्रायोजकों और राष्ट्रीय महासंघ से करण सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। बोपन्ना अभी टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) में राजस्थान रेंजर्स की तरफ से खेल रहे हैं जो 154 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है।टेनिस प्रीमियर लीग की विज्ञप्ति के अनुसार बोपन्ना ने कहा कि मैं करण को खेलते हुए देख रहा हूं और मुझे लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।