अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे पर तालिबान का हमला, 10 सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

कंधार। दक्षिण हेलमंद प्रांत में शनिवार को एक सैन्य अड्डे पर तालिबान के हमले में दस अफगान सैनिक मारे गए। दक्षिण अफगानिस्तान के 215 माइवांड सेना कोर के प्रवक्ता नवाब जादरान ने ‘एएफपी’ से कहा कि अशांत सांगिन जिले में तालिबान ने सैन्य अड्डे तक एक सुरंग खोदी और फिर इसे विस्फोट कर उड़ा दिया।

उन्होंने कहा कि हमले के वक्त अड्डे पर 18 सैनिक मौजूद थे। चार सैनिक घायल हो गए और चार सैनिकों ने तालिबान हमलावरों को खदेड़ दिया। प्रांत के प्रवक्ता उमर जवाक ने हमले की पुष्टि की और कहा कि अड्डे के अंदर शक्तिशाली विस्फोट में सैनिक मारे गए। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने मीडिया को भेजे गए बयान में हमले की जिम्मेदारी ली। उत्तरी प्रांत बल्ख में एक सैन्य अड्डे पर तालिबान के हमले में मंगलवार को सात अफगान सैनिक मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा