तालिबान का सैन्य चौकी पर हमला, नौ सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2017

काबुल। अफगानिस्तान के एक पश्चिमी प्रांत में एक सैन्य चौकी पर तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गयी है। एक अफगान अधिकारी ने आज यह जानकारी दी है।

फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने यहां बताया कि आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया जिससे इसमें नौ सैनिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुश्त रोड जिले में यह हमला कल रात हुआ। मेहरी ने बताया कि अफगानिस्तान के लडाकू विमानों को तैनात किया गया और हमले में 17 तालिबान लडाके मारे गए। पिछले वृहस्पतिवार को कंधार प्रांत में एक सैन्य परिसर में तालिबान के हमले में 43 सैनिक मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन