तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला खेलों पर पाबंदी लगाई : रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

सिडनी। आस्ट्रेलिया के एसबीएस टीवी ने तालिबान के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि उन्होंने महिला खेलों खासकर महिला क्रिकेट पर रोक लगा दी है। तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्लाह वासिक के हवाले से नेटवर्क ने कहा ,‘‘ क्रिकेट में ऐसे हालात होते हैं कि मुंह और शरीर ढका नहीं जा सकता। इस्लाम महिलाओं को ऐसे दिखने की इजाजत नहीं देता।’’ उसने कहा ,‘‘ यह मीडिया का युग है जिसमें फोटो और वीडियो देखे जायेंगे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में खुलेंगे सिनेमाघर, सभागार और स्विमिंग पूल? कांग्रेस ने की महाराष्ट्र सरकार से अपील

बयान में कहा गया ,‘‘ क्रिकेट आस्ट्रेलिया दुनिया भर में महिला क्रिकेट के विकास को काफी महत्व देता है। हमारा मानना है कि खेल सबके लिये हैं और हर स्तर पर महिलाओं को भी खेलने का समान अधिकार है।अगर अफगानिस्तान में महिला खेलों पर रोक की खबरें सही है तो हम होबर्ट में होने वाले इस टेस्ट की मेजबानी नहीं करेंगे।’ इससे पहले आस्ट्रेलिया के खेलमंत्री रिचर्ड कोलबेक ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज