Prabhasakshi's Newsroom । अमेरिका ने अफगानिस्तान को कहा Good Bye तो तालिबान ने बरसाईं गोलियां

By अनुराग गुप्ता | Aug 31, 2021

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में 20 साल से जारी अमेरिकी युद्ध समाप्त हो गया। बीती रात को 12 बजने से पहले ही अमेरिका का आखिरी विमानों ने उड़ान भरी और इसी के साथ ही काबुल हवाई अड्डा तालिबानियों के कब्जे में आ गया। एक प्रांत को छोड़ दिया जाए तो बाकी के तमाम प्रांतों पर तालिबान का कब्जा है। वहीं आजादी के 75वें साल पर जारी पोस्टर से जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर गायब रहने पर विवाद खड़ा हो गया और कांग्रेस सांसद ने सरकार को घेर लिया। बात पश्चिम बंगाल की भी होगी, जहां पर भाजपा विधायक ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर से विधायक तन्मय घोष ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त है। तन्मय घोष ने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है, जिसके कारण वह तृणमूल में शामिल हो गए। मैं सभी से पश्चिम बंगाल के कल्याण के लिए तृणमूल में शामिल होने का आग्रह करता हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। हालांकि तन्मय घोष के तृणमूल में शामिल होने के पीछे की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने वजह बताई है। उन्होंने कहा कि वह लोग काफी समय से उनके पीछे पड़े हुए थे, जिसकी वजह से वो डर गए और तृणमूल में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य