तालिबान के आतंक से सिहर गए अफगानी, हाजी मुल्ला अचकजई की आंख में पट्टी बांधकर गोलियों से किया छलनी

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के 34 में से 33 प्रांत पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद से अफरा-तफरी का माहौल है। अफगानी लोग अपनी जमीं छोड़ने के लिए विवश हो गए। हालांकि तालिबान का कहना है कि वह पिछली बार के मुकाबले अधिक नरम रुख अपनाएगा। इसी बीच जमीनी हकीकत को चौंकाने वाला एक वीडियो सामने आया। जिसने सभी के दिलों को दहला दिया। 

आपको बता दें कि पुलिस प्रमुख हाजी मुल्ला अचकजई ने अफगान सरकार के साथ मिलकर तालिबान के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ी थी और तालिबानी चरमपंथी उनकी तलाश में थे। जब उन्हें हाजी मुल्ला अचकजई मिले तो तालिबानी चरमपंथियों ने उन्हें बेरहमी से मार डाला। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से 14 अगस्त के बाद से अब तक 7,000 लोग निकाले गए : पेंटागन 

अफगान सिक्योरिटी एडवाइजर नासीर वजीरी ने बताया कि पुलिस प्रमुख हाजी मुल्ला अचकजई ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बावजूद तालिबानियों ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती