तालिबान में नहीं होगा महिलाओं का मंत्रालय! पुरूष सदस्यों वाले मंत्रालय का हुआ गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने महिलाओं के मंत्रालय की जगह पूर्ण रूप से पुरूष सदस्यों वाले ‘गुनाह एवं नैतिक गुण मंत्रालय’ का गठन किया है, जिसे इस्लाम को तालिबान की कठोर व्याख्या के साथ से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को उठाया गया यह कदम तालिबान के 1990 के दशक के कठोर शासन के दौर में वापस ले जाने की दिशा में एक ताजा घटनाक्रम है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान का कहर, टीवी और रेडियो पर संगीत और महिलाओं की आवाज पर लगाया बैन

नये मंत्रालय के अंदर मौजूद तालिबान ने कहा कि उसे इस बारे में जानकारी नहीं है कि महिलाओं के नये मंत्रालय के गठन की क्या कोई योजना है। शनिवार को ही विश्व बैंक की 10 करोड़ डॉलर की महिला आर्थिक सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रम के कर्मचारियों को हटा दिया गया। कार्यक्रम के एक सदस्य शरीफ अख्तर ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या कार्यक्रम जारी भी रह पाएगा। अख्तर को उनके कर्मचारियों के साथ हटा दिया गया।

प्रमुख खबरें

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey

ED ने आप विधायक Amanatullah Khan को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: मुंबई एसआईटी ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया

Ramban में जमीन धंसने की घटना के बीच 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया