दोहा में अफगान नेताओं और तालिबान ने शुरू की शांति वार्ता, अह्म मुद्दों पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

दोहा। अफगानिस्तान के कई कद्दावर नेताओं और तालिबान के बीच सोमवार को दोहा में वार्ता शुरू हुई, जिसमें महिला अधिकारों जैसे कई अह्म मुद्दों के साथ संभावित संघर्षविराम पर चर्चा होने की संभावना है। अमेरिका तालिबान की वार्ता के करीब एक सप्ताह बाद हो रही इस वार्ता को लेकर काफी उम्मीदें हैं। दोनों पक्ष अफगानिस्तान में 18 साल के खूनी संघर्ष को खत्म करने के इरादे से एक प्रस्ताव को लेकर आशान्वित हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ट्वीट कर अफगानिस्तान सरकार, नागरिक समाज, महिलाओं और तालिबानियों के एक साथ आने पर खुशी जतायी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ऐसी कोई सभा नहीं हुई है। अमेरिका ने कहा है कि वह सितंबर में अफगानिस्तान में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले तालिबान के साथ एक राजनैतिक समझौते पर पहुंचना चाहता है ताकि विदेश सैनिकों को देश से वापस बुलाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: H1B वीजा का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में 4 भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार

दो दिवसीय इस सभा में करीब 70 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। जर्मनी और कतर इसका आयोजन कर रहे हैं। रविवार को सभा की शुरुआत करते हुए जर्मनी के राजदूत मार्कुस पोटजेल ने कहा, ‘‘देश की भलाई के लिये अपने मतभेदों को भुलाने वालों को इतिहास याद रखेगा।’’

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन