भारत आ रहे 60 सिखों को तालिबान ने रोका, SGPC ने मोदी सरकार से हस्तक्षेप का किया अनुरोध

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2022

तालिबान ने 11 सितंबर को भारत आने वाले साठ अफगान सिखों को पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब अपने साथ ले जाने की वजह से देश छोड़ने से रोक दिया। घटना के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरुवार को तालिबान के कदम की निंदा की है। एसजीपीसी ने केंद्र से हस्तक्षेप कर ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अफगानिस्तान में समुदाय की भावनाओं को आहत या अनादर न हो। समिति द्वारा जारी एक बयान के अनुसार एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने तालिबान शासन द्वारा "श्री गुरु ग्रंथ साहिब" को अफगानिस्तान से बाहर ले जाने पर प्रतिबंध की कड़ी निंदा की।

इसे भी पढ़ें: SCO समिट से पहले पाकिस्तान का नया पैंतरा, अफगानिस्तान को पत्र लिख कर कहा- आतंकी मसूद अजहर को करें गिरफ्तार

गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है और इससे पहले भी तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद भारत द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अफगान सिख अपने साथ गुरु ग्रंथ साहिब ला रहे थे। उस वक्त ऐसी कोई बंदिश या प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। तालिबान के इस प्रतिबंध ने सिख समुदाय के सदस्यों के लिए चिंता पैदा कर दी है। अफगानिस्तान में फंसे लोगों में से कई के परिवार ऐसे हैं जो भारत आ चुके हैं। भारत में करीब 20,000 अफगान सिख रहते हैं।  

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu ने Asian Games में जीता सिल्वर मेडल, 198 किग्रा वजन उठाकर रचा इतिहास

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu