Pakistan Bomb Blast: तालिबान ने घेरा पूरा पाकिस्तान! बम बांधकर उड़ा दिए मुनीर के 13 सैनिक

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2025

जिस तालिबान के खूंखार लड़ाकों के सामने पाकिस्तान के फौजियों की टांगे कांपने लगती है। जिस तालिबान के लड़ाके एक बार कसम खाते हैं तो मरकर भी बदले की कसम को निभाते हैं। उस तालिबान ने पाकिस्तान ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। तालिबान सेना ने डूरांड लाइन पर हजारों सैनिक टैंक बख्तरबंद वाहनों और खतरनाक हथियारों के साथ हमला बोला। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर पर खतरनाक जंग छिड़ चुकी है। तालिबान युद्ध का आदी है, लेकिन पाकिस्तान में इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं अब खबर है कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 13 सैनिक मारे गए है। जानकारी के अनुसार, यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ, जो अफगानिस्तान की सीमा के पास स्थित है।  

इसे भी पढ़ें: Trump मुनीर को लंच खिलाते रह गए, इधर रूस दे रहा भारत को बड़ा तोहफ

यह आत्मघाती हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान क्षेत्रों में। इस साल मार्च में, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उसने टीटीपी से जुड़े संदिग्ध 10 आतंकवादियों को मार गिराया है, जब एक आत्मघाती हमलावर ने दक्षिणी वजीरिस्तान में जंडोला चेकपॉइंट के पास फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप को निशाना बनाया था। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकवादियों ने मार्च में गुडलार और पीरू कुनरी के पास जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन पर हमला किया, जिसमें 21 यात्री और चार अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए।

इसे भी पढ़ें: नहीं सुधर रहे Donald Trump... भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट, कहा- सभी सौदे रद्द करने की धमकी दी थी

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवाद से संबंधित मौतों में 45% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2023 में 748 से बढ़कर 2024 में 1,081 हो गई - जिससे यह आतंकवादी मौतों के मामले में विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर आ गया।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी