भारतीय दूतावासों में घुसे तालिबानी आतंकी, कई कागजात जब्त कर अपने साथ ले गए

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2021

काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां खराब होते सुरक्षा हालात के मद्देनजर सरकार ने अफगानिस्तान का दूतावास खाली कर दिया। भारत सरकार अफगानिस्तान से अपने राजदूत और दूतावास के सभी कर्मियों को वापस ले आई है। लेकिन अब अफगानिस्तान के हेरात और कंधार स्थित भारतीय दूतावास से बड़ी खबर सामने आई है। तालिबानी आतंकियों ने हेरात और कंधार के भारतीय दूतावासों पर हमला किया है। तालिबान के आतंकियों ने दूतावास के कागजात खंगाले और वहां की तलाशी ली है।आतंकियों ने दूतावास के कागजात जब्त कर लिए हैं। इसके साथ ही तालिबानी आतंकी दूतावास के बाहर खड़ी कारें अपने साथ ले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पास तालिबान की खुफिया जानकारी थी। भारत को रिपोर्ट मिली थी कि लश्कर और हक्कानी के आतंकी भी काबुल में घुस गए हैं। भारत ने बिना देर करते हुए अफगानिस्तान से अफने राजनयिकों को वापस बुला लिया। 

लगातार एबेंसी में जाना और वहां जाकर पूरी तलाशी करना, इस बात को दर्शाता है कि किसी भी तरीके से कोई पेपर या डॉक्यूमेंट छूट गया हो या हार्ड ड्राइव हो। जिससे ये पता लगाया जा सके कि आखिरकार कौन-कौन एबेंसी के साथ टच में था या कौन लोग हैं जो अभी भी भारत के साथ टच में रहते हैं।  

प्रमुख खबरें

29 September History: आरती साहा ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा था इतिहास, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

E20 Petrol से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, ONGC अधिकारी ने गिनाए फायदे

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने की UAE की गोपनीय यात्रा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मिले

Myanmar Airstrike | म्यांमार में हैवानियत की हदें पार! बम फटे, इमारतें जलीं और पल भर में बिछ गए 49 शव... रखाइन में खूनी हमले से दहली दुनिया!