इधर भारत के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग, उधर Pakistan के 16 वैज्ञानिकों को उठा ले गया तालिबान

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2025

तालिबान ने पाकिस्तान पर ऐसा हमला किया है जैसा शायद पहले कभी नहीं हुआ। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान का तालिबान और बलूच लिबरेशन आर्मी तो पाकिस्तान पर हमले कर ही रही थी। लेकिन इस बार पाकिस्तानी तालिबान यानी टीटीपी ने पाकिस्तान के 16 वैज्ञानिकों को उठा लिया। पाकिस्तान के ये वैज्ञानिक टीटीपी लड़ाकों के कब्जे में हैं। मामला यहीं नहीं रुका। टीटीपी ने पाकिस्तान के एटॉमिक सेंटर से भारी मात्रा में यूरेनियम भी चुरा लिया। आपको पता ही है कि यूरेनियम का इस्तेमाल किस चीज में होता है। इस घटना के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई। लेकिन ये हलचल उस वक्त भूकंप में बदल गई जब अफगानिस्तान के तालिबान ने भारत पर बड़ा ऐलान कर दिया। पाकिस्तान को समझ ही नहीं आ रहा है कि एक ही समय पर किस किस से बात करें। अफगानिस्तान के तालिबान ने बताया है कि पाकिस्तान ने जिन लाखों लोगों को अपने देश से भगा दिया था। उनकी मदद अब भारत करेगा और भारत की मदद अब हम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh के पोर्ट पर पाकिस्तानी शिप, शेख हसीना के जाने से ISI को मिल गई खुली छूट? पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी से जानें

सशस्त्र उग्रवादियों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस चौकी पर हमला किया और घटनास्थल से भागने से पहले पास के एक सीमेंट कारखाने की मशीनरी और उपकरणों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार को मस्तुंग शहर में घटी। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि हमला उस समय हुआ जब पुलिस चौकी पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी बदल रही थी। सशस्त्र उग्रवादियों ने बंदूकें, गोला-बारूद, वायरलेस सेट, मोटरसाइकिलें छीन लीं और सीमेंट कारखाने में उपकरणों में आग लगा दी। सुरक्षाकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उग्रवादी भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।  

प्रमुख खबरें

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई

Astrology Tips: अमावस्या पर क्यों है बाल धोने की मनाही? जानें क्या कहता है हमारा Dharma Shastra

Wedding Shubh Muhurat: जून में शादी के लिए सिर्फ 9 शुभ तारीखें, देखें पूरी Dates List

जी-7 क्या है? इसके वैश्विक मायने क्या हैं? दुनिया के विभिन्न महत्वपूर्ण देशों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?