राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात, रूस-यूक्रेन के हालात पर हाईलेवल मीटिंग, भारतीय नागरिकों को लेकर फुल एक्शन मोड में PM मोदी

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच की जंग सातवें दिन में पहुंच चुकी है। रूस की ओर से यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बमबारी जारी है। रूस के यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ हमलों के बीच पीएम मोदी की आज रूसी राष्ट्रपति से बात हुई है। फंसे हुए भारतीय छात्रों को सुरक्षित हिन्दुस्तान में वापसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की है। पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति से ऐसे वक्त में बातचीत हुई है जब यूक्रेन के बड़े शहरों पर रूस का हमला तेज हो गया है और नुकसान काफी ज्यादा हो रहा है। 

रूसी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के हालात पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इससे पहले पीएम इस मामले को लेकर पांच बैठकें कर चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की समीक्षा की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, पूरी सरकारी मशीनरी 24 घंटे काम कर रही है, ताकि भारतीय नागरिकों को वापस स्वेदश लाया जा सके। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी 24 फरवरी को पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से हिंसा को तत्काल रोके जाने की अपील की थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी भी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी।   

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500