देश में संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून तभी तक जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं: नितिन पटेल

By अंकित सिंह | Aug 28, 2021

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे आने वाले समय में बवाल बढ़ सकता है। नितिन पटेल ने बयान देते हुए कहा कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी जब तक हिंदू बहुसंख्यक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे उस दिन यह सब नहीं रहेगा। नितिन पटेल की यह टिप्पणी गांधीनगर के भारत माता मंदिर से आई। यह भारत माता मंदिर राज्य का यह पहला मंदिर है। जिस वक्त नितिन पटेल ने यह बयान दिया उस वक्त राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा और वीएसपी तथा आरएसएस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: तालिबान को कवर फायर देने के प्रयास में हिन्दुत्व पर हमले में जुट गयी है लिबरल बिरादरी

अलग-अलग समाचार पोर्टल पर छपी खबर के मुताबिक पटेल ने अपने लगभग 37 मिनट के भाषण में आगे कहा, 'मैं सभी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मुझे इसे भी स्पष्ट करना चाहिए। लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं। भारतीय सशस्त्र बलों में हजारों मुसलमान हैं। गुजरात पुलिस बल में हजारों मुसलमान हैं। वे सभी देशभक्त हैं।" 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता