भाजपा और शिवसेना के बीच बनी बात, एक साथ लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दोनों दल आगामी चुनाव के लिए गठबंधन बरकरार रखेंगे। जयपुर से यहां आने के बाद शाह ने लक्जरी होटल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उपनगर बांद्रा में शिवसेना प्रमुख के आवास मातोश्री गए। बाद में दोनों से साझा प्रेस वार्ता किया। दोनों नेताओं के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी थे। प्रेस को संबोधित करते हुए देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में साथ रहने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता चाहती है कि भाजपा और शिवसेना साथ आएं, सैद्धांतिक रूप से दोनों दल हिन्दुत्व-समर्थक हैं। उन्होने कहा कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 जबकि शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 45 पर जीतेगी। अमित शाह के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन के लिए राम मंदिर साझा सूत्र है, उसका निर्माण यथाशीघ्र किया जाये। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal