राजनाथ-ऑस्टिन के बीच वार्ता: भारत-अमेरिका ने रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका ने सेनाओं के बीच आपसी भागीदारी, सूचना साझा करने और साजो-सामान संबंधी सहयोग समेत वैश्विक रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने तथा एक मुक्त, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत के लिए काम करने का शनिवार को संकल्प लिया। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने भारतीय सेना और अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान, मध्य कमान और अफ्रीका कमान के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। सिंह ने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा, ‘‘ मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि मेरी (अमेरिका के) रक्षा मंत्री ऑस्टिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ समग्र और सार्थक बातचीत हुई।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने पांच गांरटी का वादा गिनाया, बोले- UPA सरकार में गैस की कीमत 400 रुपए थी और आज 900 है

स बीच, ऑस्टिन ने अपने बयान में भारत के साथ समग्र एवं प्रगतिशील रक्षा साझेदारी को लेकर प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की और भारत को क्षेत्र के लिए अमेरिकी रुख का ‘‘मुख्य स्तम्भ’’ बताया। उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों को मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का ‘‘मजबूत केंद्र’’ करार दिया। ऑस्टिन ने कहा, ‘‘मेरे और सिंह के बीच काफी सार्थक वार्ता हुई... मैं हमारे सहयोगियों एवं साझेदारों के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को लेकर बाइडन-हैरिस प्रशासन का संदेश पहुंचाना चाहता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत आज तेजी से बदल रहे अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदार है।

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा