अफगानिस्तान सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री और जयशंकर के बीच वार्ता हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2021

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ अफगानिस्तान में घटनाक्रम सहित कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। अल सऊद तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को यहां पहुंचे थे। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान भारत के अपने पहले दौरे पर आए। उनका स्वागत करके प्रसन्नता हुई।’’ फरहान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह इस यात्रा पर ऐसे वक्त आए हैं जब भारत, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद के घटनाक्रमों को लेकर सभी ताकतवर देशों के संपर्क में है। बताया जाता है कि जयशंकर और अल सऊद के बीच वार्ता का मुख्य विषय अफगानिस्तान में हालात था।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका