महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA में सीट बंटवारे पर अभी शुरू नहीं हुई बातचीत : Sanjay Raut

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर अभी बातचीत शुरू नहीं हुई है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी गठबंधन में सभी समान हितधारक हैं। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि एमवीए ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ा और दुनिया को यह दिखा दिया कि कैसे महाराष्ट्र ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोक दिया। 

इसे भी पढ़ें: श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले मुख्य पुजारी आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

संजय राउत की टिप्पणी ऐसे समय में आई जब राकांपा (एसपी) के एक नेता ने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के हवाले से कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने एमवीए के घटक दलों की तुलना में कम सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में स्थिति अलग होगी। राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राकांपा (एसपी) ने सबसे ज्यादा सीट जीतीं। वह 10 सीट पर चुनाव लड़कर आठ पर विजयी रही। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) ने 21 में से नौ सीट जीतीं, लेकिन विपक्ष ने सबसे ज्यादा हमारी ही पार्टी को निशाना बनाया। राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) दो-तीन सीट मामूली मतों के अंतर से हारी है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप