बी-टाउन के लव बर्ड्स Tamannaah Bhatia और Vijay Varma पर छाया इश्क का खुमार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

By एकता | Jun 18, 2023

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की है। बता दें, तमन्ना और विजय जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में दोनों की बेहद ही हॉट केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। सीरीज 29 जून को आ रही है, जिसमें अभी वक्त है। इन सब के बीच तमन्ना और विजय ने पहली एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ कोजी होते नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

इसे भी पढ़ें: Adipurush Controversy । आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, फिल्म में बदले जाएंगे आपत्तिजनक डायलॉग्स

नए साल पर उडी थी रिश्ते की अफवाहें

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रोमांस की ख़बरें ने नए साल पर वायरल हुई। दरअसल, बी-टाउन से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बैकग्राउंड में दोनों कलाकार एक-दूसरे को किस करते स्पॉट हुए थे। इसके बाद दोनों के रोमांस की अफवाहें उड़ने लगी और फिर कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। हालाँकि, तमन्ना और विजय ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं बोला। लेकिन हाल ही में लस्ट स्टोरीज में एक साथ नजर आने के बाद दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल कर लिया।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप