Kya Jodi Hai... पैपराजी के चिढ़ाने पर ब्लश करने लगे Tamannaah Bhatia और Vijay Varma, देखें वीडियो

By एकता | Aug 01, 2023

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता विजय वर्मा पिछले कुछ महीनों से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने उनकी लेटेस्ट रिलीज हुई वेब सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थी।

तमन्ना और विजय ने साथ में पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज दिए। इस दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में, पैपराजी तमन्ना और विजय को 'क्या जोड़ी है' कहकर चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। पैपराजी की बात सुनकर जोड़ा खुद को ब्लश करने से रोक नहीं पाया। विजय और तमन्ना को इस तरह कैमरों के सामने ब्लश करते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'राम मिलाई जोड़ी' का टैग दे दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: Big Boss के पूर्व प्रतियोगी Raqesh Bapat अस्पताल में भर्ती, तबियत बिगड़ने का कारण अज्ञात


तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आए थे। इसी सीरीज की शूटिंग के दौरान जोड़े की मुलाकात हुई। ये मुलाकात दोस्ती से बदलती और कुछ समय बात लव बर्ड्स ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लस्ट स्टोरीज के प्रमोशन के दौरान तमन्ना ने विजय के साथ रिश्ते में होने की बात कबूल की थी। इसके बाद अभिनेता ने भी अभिनेत्री के लिए अपना प्यार जगजाहिर कर दिया था।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम