Tamil Nadu: जहरीली शराब त्रासदी को लेकर अन्नाद्रमुक नेताओं का अनशन शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

अखिल भारतीय अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां भूख हड़ताल शुरू कर दी।

विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में मौजूदा विधानसभा सत्र से निलंबित अन्नाद्रमुक विधायकों ने काली शर्ट पहनकर सुबह नौ बजे राजारथिनम स्टेडियम में भूख हड़ताल शुरू की।

मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, भूख हड़ताल राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की ‘अनुमति न दिए जाने’ की निंदा के लिए भी की जा रही है। पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा था कि 60 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला देने वाली जहरीली शराब त्रासदी पर बहस से इनकार करना और अन्नाद्रमुक विधायकों को निलंबित करना लोकतंत्र के खिलाफ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह जहरीली शराब से हुई मौतों पर कार्रवाई करने के बजाए लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। भूख हड़ताल बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक खत्म होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar: गेमिंग ऐप पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, Kenyan नागरिक गिरफ्तार

IDBI Bank Privatisation के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी Bank Strike का ऐलान

अपराध और भ्रष्टाचार से नहीं होगा कोई समझौता, Nishant Kumar ने कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा

BJP और Shiromani Akali Dal में फिर हुआ गठबंधन, पंजाब में CM पद अकाली दल को मिलेगा