तमिलनाडु: अमित शाह ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात कर रैली में भगदड़ पर रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से करूर में अभिनेता एवं टीवीके प्रमुख विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को भेजे पत्र में भगदड़ की स्थिति और पीड़ितों के बचाव एवं उपचार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और शाह ने इस घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

GMC Doda में Burqa विवाद के बाद 3 दिन से छात्रों का कार्य बहिष्कार, अस्पताल प्रशासन ने बैठाई जांच

Avenue Supermarts की स्टैंडअलोन आय Q2 में 18.4% बढ़कर 19,206 करोड़ रुपये हुई

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां