तमिलनाडु : सेलम दोहरे हत्याकांड में शामिल एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

तमिलनाडु के सेलम में 70 वर्षीय दो महिलाओं की कथित हत्या में शामिल एक और व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं चार नवंबर को बकरियां चराते समय लापता हो गई थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि जब दोनों महिलाओं के शव पत्थर खदान के पास तालाब में तैरते हुए पाए गए तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मगुडमचावडी की पुलिस के अनुसार अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को पीटीआई- को आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ वह 52 साल का है। वह मुख्य आरोपी, 55 वर्षीय व्यक्ति का साथी था, जिसे सात नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने उस समय गोली मार दी जब वह पड़ोसी संकागिरी में पुलिस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था।

एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने बताया कि मुख्य संदिग्ध अभी भी सरकारी जनरल अस्पताल में उपचाराधीन है और उसके ठीक होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के पहने हुए गहने गायब थे। विशेष जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने सात नवंबर को संकागिरी के बाहरी इलाके में एक घर में छिपे 55 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि जब उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।

प्रमुख खबरें

बंगाल में बाबरी मस्जिद की मांग बांग्लादेश बनाने की साजिश, दिलीप घोष का दावा

Arvind Singh Mewar Birth Anniversary: उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक कहे जाते हैं अरविंद सिंह मेवाड़, पर्यटन को दिलाई नई पहचान

Kolkata: मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, दर्शकों ने बोतलें और कुर्सी फेंकीं, जानें क्या है पूरा मामला

जगुआर के कल-पुर्जे, IT और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्रों में नई संभावनाएं, 15 दिसंबर से इन तीन देशों के दौरे पर रहेंगे PM मोदी