तमिलनाडु: वोटर्स को लुभाने का प्रयास कर रहे प्रत्याशी, कोई धो रहा कपड़े तो कोई तोड़ रहा नारियल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी प्रचार के रोज नए-नए तरीक अपना रहे हैं। कोई कपड़े धो रहा है तो कोई नारियल तोड़कर मतदाता का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। यहां की रोयापुरम सीट से अन्नाद्रमुक प्रत्याशी डी जयकुमार सड़क किनारे लगे हैंडपंप को चलाकर एक महिला के घड़े में पानी भरते नजर आए। मौजूदा राज्य सरकार में मत्स्यपालन मंत्री जयकुमार पार्टी संस्थापक एमजी रामचंद्रन की पहचान वाली टोपी पहनकर प्रचार कर रहे हैं एवं मतदाताओं तक साइकिल एवं रिक्शा से पहुंच रहे हैं। विरुगमबाक्कम से द्रमुक प्रत्याशी एवीएम प्रभाकर राजा चुनाव प्रचार के दौरान अपने पाककला का प्रदर्शन कर रहे हैं और छोटे से ठेले पर तुरंत गर्मा-गरम डोसा बनाते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति से मिले रामदास अठावले, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की

नागपट्टनम से अन्नाद्रमुक प्रत्याथी थांगा काथीवरम एक और कदम आगे बढ़ते हुए नागोर में जब एक महिला को घर के बाहर कपड़े धोते देखा तो खुद न केवल कपड़े धोने की पेशकश की बल्कि कपड़े धोने के बाद निचोड़ कर सूखाने के लिए भी रस्सी पर डाला। उन्होंने कहा कि महिला को कपड़े धोने की अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अन्नाद्रमुक ने हर परिवार को वाशिंग मशीन देने का वादा किया है और इसके लिए बस उसे दो पत्ते वाले निशान (अन्नाद्रमुक का चुनाव चिह्न)पर मतदान करना है। अन्नाद्रमुक के प्रतिद्वंद्वी अम्मा मक्कल मुनेत्र कंषगम के अध्यक्ष टीटीवी दिनाकरन चुनाव के दौरान द्रमुक के नेता एम करुणानिधि की आवाज की नकल करते हुए दिखाई दिए। चेन्नई के पूर्व महापौर एवं अन्नाद्रमुक प्रत्याशी ‘साईदाई’ दुरासामी सहित कई प्रत्याशी सड़क किनारे मौजूद चाय की दुकानों पर चाय बनाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा की स्टार प्रत्याशी खुशबू सुंदर ने भी एक मतदाता के घर में चाय बनाई। पार्टी विचारधारा से परे लगभग सभी दलों के प्रत्याशी शहरी एवं ग्रामीण इलाको में मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। इसी प्रकार अन्नाद्रमुक प्रत्याशी वीवी राजन चेल्लप्पा और एमआर विजयभास्कर ने हथकरघा पर हाथ आजमाया जबकि पीएमके प्रत्याशी एम थिलागा बामा ने सब्जी बेचने वाले की मदद की।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा